खाना बनाते समय गैस रिसाव से धमाका, फतेहपुर में 9 लोग झुलसे

खाना बनाते समय गैस रिसाव से धमाका, फतेहपुर में 9 लोग झुलसे

बचाने पहुंचे लोग भी आग की चपेट में आए, 8 घायलों को कानपुर रेफर

फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित पिलखिनी गांव में रविवार रात गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार धमाके में 9 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल 8 लोगों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर कानपुर के हैलेट अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 9 बजे संतोष लोधी के घर में उनकी पत्नी कलावती रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस पाइप से रिसाव शुरू हो गया। कुछ ही देर में कमरे में गैस भर गई और अचानक तेज धमाका हो गया। धमाके की चपेट में घर के अंदर मौजूद 6 लोग झुलस गए। शोर सुनकर बचाने पहुंचे 3 अन्य लोग भी आग की चपेट में आकर घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल मलवां मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद 8 लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा सिलेंडर फटने से नहीं, बल्कि गैस रिसाव के बाद हुए ब्लास्ट की वजह से हुआ। प्रशासन ने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं और मामले की जांच जारी है।
कल्याणपुर थाना प्रभारी सुमित देव पांडे ने बताया कि पुलिस और प्रशासनिक टीमें मौके पर मौजूद हैं तथा पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मुजफ्फरनगर : सिलेंडर विस्फोट से  कानूनगो समेत मां-भाई की गई जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *