चारबाग से बसंतकुंज तक दौड़ेगी मेट्रो
लखनऊ में मेट्रो विस्तार परियोजना को Yogi Adityanath सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। फेज-1 बी ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के तहत चारबाग से बसंतकुंज तक नया मेट्रो रूट बनाया जाएगा।
करीब 5801 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से शहर के ट्रैफिक दबाव को कम करने और लोगों को तेज व सुविधाजनक यात्रा सुविधा देने का दावा किया गया है। परियोजना के क्रियान्वयन में Delhi Metro Rail Corporation और Lucknow Metro Rail Corporation तकनीकी सहयोग देंगे।
सरकार ने इसे स्मार्ट सिटी विजन की दिशा में अहम कदम बताया है। वहीं, कैबिनेट ने ग्रामीण निकायों में पिछड़े वर्ग की हिस्सेदारी के अध्ययन के लिए राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को भी मंजूरी दी है।


