दुष्कर्म व पास्को एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

दुष्कर्म व पास्को एक्ट का आरोपित गिरफ्तार

जौनपुर। पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को सोमवार की सुबह गुरैनी तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्यवाही के बाद चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की है। क्षेत्र के एक गांव में 29 अक्टूबर को एक नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया था। थाने में रिपोर्ट दर्ज न होने से पीड़िता के पिता को न्यायालय का शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश पर आरोपित युवक के विरुद्ध दुष्कर्म के साथ पास्को एक्ट एवं एससी एसटी का मुकदमा दर्ज हुआ। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि आरोपित विवेक विश्वकर्मा पुत्र अवधेश विश्वकर्मा निवासी दिदखोरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   रेलवे यात्र‍ियों के लि‍ए सबसे बड़ा अपडेट,ट्रेन चलने से 15 म‍िनट पहले बनेगा फाइनल चार्ट!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *