अडानी ने कमाए 5,41,45,32,50,000 रुपये,एक झटके में बने गए एशिया में नंबर 2

अडानी ने कमाए 5,41,45,32,50,000 रुपये,एक झटके में बने गए एशिया में नंबर 2

नई दिल्ली। अडानी ग्रुप के शेयरों में मंगलवार को 20% तक तेजी देखने को मिली। इससे ग्रुप के निवेशकों की नेटवर्थ एक दिन में 1.2 लाख करोड़ रुपये बढ गई। ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 6.5 अरब डॉलर की तेजी आई। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडानी की नेटवर्थ में यह एक दिन में आई सबसे तेजी है। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक इसके साथ ही अडानी की नेटवर्थ 66.7 अरब डॉलर पहुंच गई। इसके साथ ही वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 19वें नंबर पर पहुंच गए हैं। एशिया के अमीरों में वह मुकेश अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर हैं। मंगलवार को अडानी सबसे अधिक कमाई के मामले में एलन मस्क के बाद दूसरे नंबर पर रहे।

rajeshswari

अडानी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट की एक टिप्पणी से मंगलवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी आई। अडानी टोटल गैस का शेयर सबसे अधिक 20 परसेंट चढ़ा। अडानी पावर भी 52 हफ्ते के टॉप पर पहुंच गया। अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च में 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के खिलाफ एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें ग्रुप पर शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ समेत की आरोप लगाए गए थे। हालांकि ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया लेकिन इससे उसके शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। इससे अडानी की नेटवर्थ में भी भारी गिरावट आई और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 20 से बाहर हो गए थे। इस साल उनकी नेटवर्थ में 53.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

इसे भी पढ़े   निवेशकों को रास आ रहा म्यूचुअल फंड में निवेश,7 वर्षों में 3660 से बढ़कर 16000 करोड़ रुपये हो गया एसआईपी इंवेस्टमेंट

कौन-कौन हैं टॉप 10 में
इस बीच दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ में मंगलवार को 7.61 अरब डॉलर की तेजी आई। मस्क की नेटवर्थ अब 228 अरब डॉलर पहुंच गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 90.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस साल वह सबसे ज्यादा कमाई के मामले में पहले नंबर पर है। ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस 171 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। फ्रांसीसी बिजनसमैन बर्नार्ड आरनॉल्ट 167 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स (134 अरब डॉलर) चौथे, स्टीव बाल्मर (132 अरब डॉलर) पांचवें, लैरी एलिसन (131 अरब डॉलर) छठे, लैरी पेज (124 अरब डॉलर) सातवें,मार्क जकरबर्ग (123 अरब डॉलर) आठवें, वॉरेन बफे (121 अरब डॉलर) नौवें और सर्गेई ब्रिन (117 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। टॉप 10 की लिस्ट में नौ अमेरिका के हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी 89.5 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *