चौड़ीकरण के बाद अब लोग सीवर,पेयजल की समस्या से परेशान

चौड़ीकरण के बाद अब लोग सीवर,पेयजल की समस्या से परेशान

रामनगर( जनवार्ता)। सड़क चौड़ीकरण के दौरान जो निर्माण गिराए गए थे अब उनके सामने सीवर,और पीने के पानी की समस्या आ गई है। सैकड़ों लोगों के अतिक्रमण हटाने के समय सभी घरों के सीवर और पेयजल की लाइने क्षतिग्रस्त हो गई थी उसके अभी तक नहीं बनाए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। पीड़ित लोग निगम के जोनल कार्यालय से गुहार लगाते थक चुके हैं।इसके बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।होली का त्योहार नजदीक आ गया है और रमजान माह भी शुरू हो गया है। जब कहीं से सुनवाई नहीं हुआ तब बाध्य होकर स्वयं ही लोग अपने पैसे से नया सीवर पाइप लाइन डाल रहे हैं।इसके लिए दस से बारह फूट गहरा और पंद्रह फिट लंबाई में गढ़ढा खोदना पड़ रहा है जिसमे तीस से चालीस हजार खर्च आ रहा है। बनारस स्टेट के समय में जो शाही नाले का निमार्ण हुआ है उसकी सड़क से 15 फिट नीचे है। जिनके यहां सीवर पाइप लाइन नहीं जुट पाई है वे सुलभ शौचालय या अन्य जगह जाने को विवश हैं।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   पीएम दौरे से पहले काशी में महा-सफाई अभियान तेज, 250 टन अतिरिक्त कचरा हटाया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *