बागपत हत्याकांड: प्रेमी संग मिली पत्नी ने पति को नींद की गोली खिला कर जिंदा जलाया, 7 दिन बाद मौत

बागपत हत्याकांड: प्रेमी संग मिली पत्नी ने पति को नींद की गोली खिला कर जिंदा जलाया, 7 दिन बाद मौत

बागपत (जनवार्ता) : जिले में अवैध संबंध की आग ने एक पूरे परिवार को जला दिया। बिनौली थाना क्षेत्र के बिजवाड़ा गांव में पत्नी निशा उर्फ नीशू ने पड़ोसी प्रेमी विक्रांत के साथ मिलकर पति राजीव को नींद की गोलियां खिलाकर बेहोश किया और फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसे राजीव ने सात दिन तक जिंदगी-मौत की जंग लड़ी, लेकिन आखिरकार मेरठ के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मरने से पहले राजीव ने पुलिस को दिए बयान में पत्नी और प्रेमी पर सीधा आरोप लगाया था।

rajeshswari

शनिवार देर रात राजीव लगभग 30 वर्षीय घर में चारपाई पर सो रहे थे। उनकी पत्नी निशा का पड़ोसी विक्रांत (राजकुमार पुत्र) के साथ लंबे समय से अवैध संबंध चल रहा था। राजीव इस रिश्ते का बार-बार विरोध कर रहे थे, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।

पुलिस जांच के अनुसार निशा ने पति को नींद की गोलियां खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसने प्रेमी विक्रांत को घर बुलाया। दोनों ने मिलकर सोए हुए राजीव पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी। आग की लपटों से घिरे राजीव चीखते-चिल्लाते घर से बाहर निकले। पड़ोसियों ने आग बुझाई और उन्हें तुरंत बिनौली CHC ले गए, जहां से उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल रेफर किया गया। उनके शरीर पर 80 प्रतिशत से अधिक जलन के निशान थे।

राजीव के पिता सतबीर कश्यप ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अस्पताल में राजीव के बयान के आधार पर निशा और विक्रांत दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने हत्या (धारा 302) समेत अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़े   हौसला बुलन्द बदमाशो ने पुलिस की गाड़ी में मारी टक्कर दो सिपाही घायल एक राहगीर की मौत,बदमाश हुए फरार

राजीव की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी और दंपति के तीन छोटे बच्चे हैं। पूरे परिवार पर गहरा सदमा है। राजीव के चाचा देवेंद्र ने बताया कि घायल की हालत लगातार बिगड़ रही थी और वह कई दिनों तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ते रहे।

यह घटना उत्तर प्रदेश में अवैध संबंधों के चलते हो रही घरेलू हिंसा और क्रूर हत्याओं की एक और भयावह मिसाल बन गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *