महिला अधिकारी को अश्लील कॉल, न्यूड फोटो भेजी

महिला अधिकारी को अश्लील कॉल, न्यूड फोटो भेजी

रायपुर, (जनवार्ता)। राजधानी रायपुर में एक महिला अधिकारी को अश्लील कॉल और व्हाट्सएप पर न्यूड फोटो भेजकर परेशान करने का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में कार्यरत महिला अधिकारी ने अज्ञात युवक के खिलाफ टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

rajeshswari


पीड़िता के अनुसार, 30 अप्रैल को एक अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसमें युवक ने अभद्र बातें करते हुए आपत्तिजनक मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की।


महिला अधिकारी ने बताया कि 4 मई को फिर उसी नंबर से कॉल और व्हाट्सएप मैसेज आए। इस दौरान आरोपी ने नग्न तस्वीरें भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश की।
पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़े   संत रविदास मार्ग पर सीवर और जर्जर सड़क के खिलाफ अनोखा विरोध
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *