पटना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप

पटना में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप

पटना (जनवार्ता)  । राजधानी के राजीव नगर थाना क्षेत्र में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव उसकी प्रेमिका के घर के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रियेश रंजन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

परिजनों के अनुसार, प्रियेश और रंजना पिछले छह-सात वर्षों से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे। दोनों कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों परिवार भी शादी के लिए तैयार थे। परिजनों का दावा है कि प्रियेश ने रंजना की सरकारी नौकरी लगवाने में भी काफी सहयोग किया था।

बताया जा रहा है कि सरकारी नौकरी मिलने के बाद रंजना के भाई ने शादी का विरोध शुरू कर दिया। दोनों की कोर्ट मैरिज 3 जुलाई को तय थी, लेकिन वह नहीं हो सकी।

मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि रंजना ने प्रियेश को अपने घर बुलाया, जहां उसके परिवार के लोगों ने साजिश के तहत उसकी हत्या कर दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   "काहे लिखल अईसन किस्मत"पारिवारिक भोजपुरी फिल्म
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *