समस्तीपुर में रिश्वत लेते ASI का वीडियो वायरल, निलंबित

समस्तीपुर में रिश्वत लेते ASI का वीडियो वायरल, निलंबित

समस्तीपुर (जनवार्ता)। बिहार के समस्तीपुर जिले में पुलिस विभाग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में रोसड़ा थाना में तैनात एएसआई योगेश्वर साह एक व्यक्ति से कथित तौर पर रुपये लेते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो में एएसआई सादे लिबास में नजर आ रहे हैं और एक व्यक्ति से एक हजार रुपये लेते देखे जा सकते हैं।
वीडियो में पीड़ित व्यक्ति बार-बार पैसे नहीं होने की बात कहते हुए मिन्नत करता सुनाई दे रहा है। इसके बावजूद कथित तौर पर रुपये की मांग जारी रहने का आरोप लगाया गया है। घटना सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने जांच के आदेश दिए। एसपी के निर्देश पर रोसड़ा डीएसपी के नेतृत्व में जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी एएसआई योगेश्वर साह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराई गई। जांच प्रतिवेदन के अनुसार एएसआई योगेश्वर साह को सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित करते हुए आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सत्यभामा पांडे जी की पुण्यतिथि पर जिला स्तरीय बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन हुआ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *