एयरपोर्ट पर संविदा सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, उम्र सीमा के आधार पर हटाने का आरोप

एयरपोर्ट पर संविदा सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, उम्र सीमा के आधार पर हटाने का आरोप

वाराणसी, (जनवार्ता)। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को संविदा पर कार्यरत सफाईकर्मियों ने नौकरी से हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने निजी कंपनी पर नए टेंडर की शर्तों का हवाला देकर अचानक कार्यमुक्त करने का आरोप लगाया।

rajeshswari


प्रदर्शन कर रहे करीब दो दर्जन कर्मचारियों का कहना था कि वे पिछले 15 वर्षों से एयरपोर्ट की सफाई व्यवस्था से जुड़े हैं, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद 45 वर्ष से अधिक आयु वाले कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया। कर्मचारियों के अनुसार, इस फैसले से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।


कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों से नौकरी जारी रखने के नाम पर 30 से 35 हजार रुपये तक की मांग की जा रही है। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
प्रदर्शन में शामिल चमेली, शंकर, मीना, चिंता, सावित्री, संजू, ओमप्रकाश, राजकुमार, लाल बहादुर, सीता, गीता और बेबी समेत अन्य कर्मचारियों ने कहा कि यदि उम्र संबंधी नियम पहले से लागू था, तो इतने वर्षों तक उनसे काम क्यों लिया गया। उन्होंने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से निर्णय वापस लेकर दोबारा काम पर रखने की मांग की।


वहीं एयरपोर्ट की सफाई व्यवस्था संभाल रही अरुण एविशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर कौशल कुमार ने बताया कि पुराने टेंडर की अवधि समाप्त होने के बाद नई शर्तें लागू की गई हैं। उनके अनुसार, नए नियमों के तहत 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की नियुक्ति नहीं की जा सकती, इसी कारण कुछ कर्मचारियों को हटाया गया है।
कंपनी प्रबंधन का कहना है कि प्रभावित कर्मचारियों को यह विकल्प दिया गया है कि यदि उनके परिवार में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग का कोई सदस्य है, तो उसे नौकरी पर रखा जा सकता है।

इसे भी पढ़े   15 अगस्त को पूजे जाएंगे गौरी पुत्र गणेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *