लालपुर-पांडेयपुर थाने में स्वागत और विदाई समारोह, भावुक हुए लोग

लालपुर-पांडेयपुर थाने में स्वागत और विदाई समारोह, भावुक हुए लोग

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के लालपुर-पांडेयपुर थाना परिसर में बुधवार को आत्मीयता और सम्मान से भरा माहौल देखने को मिला। नवागत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अतुल सिंह का भव्य स्वागत किया गया, वहीं स्थानांतरित होकर फूलपुर थाना प्रभारी बने इंस्पेक्टर राजीव सिंह को लोगों ने भावभीनी विदाई दी।

rajeshswari

इस दौरान क्षेत्रीय जनता, पुलिसकर्मियों और शुभचिंतकों ने दोनों अधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मान व्यक्त किया। लोगों ने इंस्पेक्टर राजीव सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके सरल व्यवहार और कार्यशैली को याद करते हुए लोगों ने नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। विदाई के दौरान कई लोग भावुक भी नजर आए।

वहीं नवागत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अतुल सिंह ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा, शांति और विश्वास उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अपराध एवं अव्यवस्थाओं पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

दोनों अधिकारियों ने नई जिम्मेदारियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। थाना परिसर में आयोजित यह समारोह सम्मान, आत्मीयता और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक बन गया।

इसे भी पढ़े   तकनीकी संसाधनों से 24 घंटे में नाबालिग बालिका बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *