बंधी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

बंधी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में जरहर बंधी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। शुक्रवार को राय सिंह 30 पुत्र रामगोपाल निवासी बघाडू रोजाना की तरह अपने घर से मवेशियों को चराने गया हुआ था। दोपहर करीब 3 बजे सभी मवेशियों को पानी पिलाकर बांध से कुछ दूर करने के लिए छोड़ दिया। उसके बाद शौच के लिए गया। शौच के बाद ठंडे के दिनों में रोजाना नहीं नहाया था। उसने नहाने के लिए बांध में गया, लेकिन बांध के किनारे नहाते समय पैर फिसल गया। जिससे दलदल मिट्टी होने के वजह से पानी मे पैर फंस गया। जिससे युवक पानी से बाहर निकलने का बहुत प्रयास किया। लेकिन कड़ी मशक्कत करने के बाद भी पानी मे डूब गया। साथ मे गांव के कुछ लोग मवेशी चराने गए हुए ग्रामीणों ने पानी मे डूबे हुए युवक को देखकर सन्न हो गए। घटना की जानकारी ग्राम प्रधान सहित कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस घटना स्थल पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   अहमदाबाद टेस्ट : भारत ने पारी और 140 रन से दर्ज की बड़ी जीत, जडेजा चमके 4 विकेट के साथ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *