शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन की मौत,बेहाश होते ही लोगों ने समझ लिया था मृत

शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन की मौत,बेहाश होते ही लोगों ने समझ लिया था मृत

गोरखपुर। गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां सहजनवां इलाके के पनिका गांव में शादी के दूसरे ही दिन रविवार को दुल्हन की मौत हो गई। हालांकि,मौत से पहले ही परिजन उसे मृत समझ कर क्रियाकर्म में लग गए थे। पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचा दिया,लेकिन रास्ते में ही रात 9 बजे के करीब उसकी मौत हो गई। अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

rajeshswari

जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के पनिका गांव निवासी हरिश्चंद्र के बेटे की शादी शुक्रवार को दिव्या से हुई। दूसरे दिन शनिवार को दुल्हन को लेकर घर आए। रविवार अचानक दिव्या की तबीयत खराब हो गई। वह बेहोश हो गई।

परिजन उसे मृत मानकर उसके मायके सूचना देकर आगे क्रिया क्रम में लग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दिव्या के शरीर में कुछ हरकत देखकर उसे अस्पताल भेजवाया। परिजन अस्पताल लेकर जा ही रहे थे कि रात करीब नौ बजे उसकी मौत हो गई है।

दुल्हन के मौत के बाद खुशियों वाले घर में मातम फैल गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर विधिक करवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   हद से ज्यादा छोटे कपड़ों में बदन दिखाती हैं Janhvi Kapoor,उप्स मोमेंट की आ चुकी नौबत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *