महिला को झांसा देकर उचक्कागिरी

महिला को झांसा देकर उचक्कागिरी

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कोतवालपुर गांव निवासी एक महिला को झांसा देकर उसके खाते से दस हजार रुपये और जेवर लेकर उचक्का भाग गया। कोतवालपुर गांव निवासी नीलम देवी पत्नी भगीरथ शुक्रवार शाम को मुफ्तीगंज बाजार से पैदल ही घर लौट रही थी। वह हनुआडीह रेलवे क्रासिंग पर पहुंची तभी एक बाइक सवार पीछे से आकर रोक लिया। उसने कहा कि आवास में कुछ गड़बड़ी है। मेरे साथ ब्लाक पर चलना होगा। बाइक सवार महिला को लेकर एक वक्रांगी सेंटर पर रुका। जहां महिला से आधार कार्ड लेकर उसके खाता से दस हजार रुपये निकाल लिया। उसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर महिला के जेवर और मोबाइल लेकर फरार हो गया। परिजनों ने शनिवार को थाना पर तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *