मनीष सिसोदिया को झटका,कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

मनीष सिसोदिया को झटका,कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने शुक्रवार को सीबीआई की तरफ से दर्ज मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। निचली अदालत के फैसले के खिलाफ मनीष सिसोदिया दिल्ली हाईकोर्ट में अपील करेंगे।

rajeshswari

दिल्ली की नई शराब नीति में भ्रष्टाचार के आरोप में सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को लंबी पूछताछ के बाद 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनसे तिहाड़ जेल में लंबी पूछताछ की थी। इस पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में भी सिसोदिया ने कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की थी।

इसे भी पढ़े   ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 13 लाख की ठगी, महिला अफसर फंसी झांसे में
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *