हापुड़ : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामिया डकैत ढेर

हापुड़ : पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामिया डकैत ढेर

सिपाही भी घायल

हापुड़ (जनवार्ता) । उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी डकैत श्याम मारा गया। पुलिस के अनुसार, श्याम 1 जून को एक टिम्बर व्यापारी के घर हुई करोड़ों रुपये की डकैती के मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

rajeshswari

बताया गया कि पुलिस को बदमाश की मौजूदगी की सूचना मिलने पर घेराबंदी की गई। इस दौरान श्याम ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली लगने से सिपाही मनोज भी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्टल, नगदी और एक बाइक बरामद की है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है तथा डकैती कांड से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़े   धोखे से 20 लाख ऐंठने में दो पर मुकदमा दर्ज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *