जल जमाव पर डीपीआरओ का बड़ा एक्शन, देईपुर पहुंचकर जताई कड़ी नाराजगी

जल जमाव पर डीपीआरओ का बड़ा एक्शन, देईपुर पहुंचकर जताई कड़ी नाराजगी

चोलापुर (जनवार्ता ): स्थानीय विकास खंड चोलापुर के देईपुर गांव में जल जमाव की शिकायत पर बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी वाराणसी आलोक कुमार सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों तथा शिकायतकर्ता के परिजनों से भी जानकारी ली।मिली जानकारी के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति ने परियोजना निदेशक वाराणसी से गांव में जल जमाव की शिकायत की थी।

rajeshswari

शिकायत का संज्ञान लेते हुए डीपीआरओ आलोक कुमार सिन्हा बुधवार को देईपुर गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने शिकायतकर्ता के परिजनों व ग्रामीणों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।


निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही मौके पर उपस्थित एडीओ पंचायत अशोक राजभर को आवश्यक निर्देश दिए तथा जल जमाव की समस्या के समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।वहीं, डीपीआरओ आलोक कुमार सिन्हा ने जनवार्ता प्रतिनिधि को बताया कि परियोजना निदेशक से जल जमाव की शिकायत की गई थी, जिसकी मौके पर निरीक्षण कर वहां मौजूद एडीओ पंचायत एवं ग्राम सचिव को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग छात्रा तीन घंटे कमरे में रही बंद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *