विक्रमशिला सेतु रात 12 बजे बंद, तीन महीने आवागमन ठप

विक्रमशिला सेतु रात 12 बजे बंद, तीन महीने आवागमन ठप

भागलपुर (जनवार्ता)। पूर्वी बिहार को कोसी-सीमांचल से जोड़ने वाले विक्रमशिला सेतु पर गुरुवार रात 12 बजे से सामान्य वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। हाउसिंग कॉलोनी मोड़ के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर पुल का रास्ता सील कर दिया। पुनर्स्थापन कार्य के चलते अगले तीन महीने तक पुल पर यातायात प्रभावित रहेगा।

rajeshswari


बंदी से पहले रात तक पुल पर सामान्य आवागमन जारी रहा। रात 11:57 बजे तक वाहन गुजरते रहे, लेकिन 12 बजते ही पुलिस ने बैरिकेड लगा दिए। इसके बाद कई वाहन चालकों को रोक दिया गया। रांची से अररिया जा रहे मरीज के स्वजन ने भी पुल पार करने की अनुमति मांगी, लेकिन सामान्य वाहनों को आगे जाने नहीं दिया गया।

इसे भी पढ़े   मार्कण्डेय महादेव मंदिर में चेन स्नेचिंग: पीड़िता का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस जांच में जुटी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *