अकीदत से पढ़ी गई ईद की नमाज,सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस

अकीदत से पढ़ी गई ईद की नमाज,सुरक्षा व्यवस्था रही चौकस

मऊ। जिले भर की सभी मस्जिदों,ईदगाहों में मंगलवार की सुबह कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच ईद की नमाज अदा हुई। मुस्लिम बंधुओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। इसमें बड़ी संख्या में बड़े-बुजुर्ग समेत युवा व बच्चे शामिल हुए। हर किसी के चेहरे पर ईद की खुशी नजर आती रही। घरों से ईद की नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों व ईदगाहों की रुख कर दिये। सभी मस्जिदों में सुबह तय समय पर नमाज अदा करायी गयी। भीड़ को देखते हुए शहर के ईदगाह सहित कुछ मस्जिदों में दो शिफ्ट में नमाज अदा की गयी। हर जगह पुलिस प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था बनी रही। पुलिस अधिकारी बराबर हर जगह चक्रमण करते रहे। प्रमुख स्थानों पर पुलिस के जवान तैनात थे। सड़कों पर रूट डायवर्जन किया गया था। वहीं नगर पालिका की तरफ से साफ-सफाई की भी अच्छी व्यवस्था रही। हर जगह चूने का छिड़काव कराया गया था। वहीं जिलाधिकारी, एसपी समेत सभी दलों के नेताओं ने मुस्लिम बंधुओं को ईद की बधाई दी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   मात्र 1599 रुपये में लॉन्च हुई Boult Sterling स्मार्टवॉच,कई कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *