बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे हादसे में चार की मौत

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे हादसे में चार की मौत

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक व्यवसायी, उसकी मां, दादी और चाची समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो-एन कार का अगला हिस्सा सिलेंडर लदे ट्रक में बुरी तरह घुस गया और शवों को बाहर निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 9 बजे कोतवाली देहात क्षेत्र के हथौड़ा गांव के पास एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 47.8 पर हुआ। मृतक परिवार Azamgarh से पूजा कर लौट रहा था और Mahoba जिले के कबरई कस्बे जा रहा था।


मृतकों की पहचान अजीत विश्वकर्मा (38), उनकी मां प्रेमशिला (55), दादी चंद्रावती (80) और चाची निशा विश्वकर्मा (40) के रूप में हुई है। वहीं 19 वर्षीय रिया गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है।


जानकारी के मुताबिक, अजीत विश्वकर्मा महोबा के कबरई में टायर की दुकान चलाते थे। वह परिवार के साथ अपने कुलदेवता की पूजा करने आजमगढ़ के जियनपुर थाना क्षेत्र स्थित रामगढ़ गांव आए थे। बुधवार देर रात सभी लोग स्कॉर्पियो-एन से वापस महोबा के लिए निकले थे।


करीब 450 किलोमीटर की यात्रा के बाद गुरुवार सुबह बांदा पहुंचने पर चालक अजीत को झपकी आ गई। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे सिलेंडर लदे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुले, लेकिन टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि यात्रियों की जान नहीं बच सकी। अजीत के सीने में इंजन के हिस्से घुस गए थे, जबकि आगे बैठीं उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। पिछली सीट पर बैठीं चंद्रावती और निशा भी कार में फंस गई थीं।
हादसे के बाद पुलिस और राहत दल ने बचाव अभियान चलाया। दो शव पीछे का दरवाजा खोलकर निकाले गए, जबकि चालक सीट पर फंसे शवों को निकालने के लिए दो क्रेन मंगानी पड़ीं। एक क्रेन से ट्रक को उठाया गया और दूसरी से कार को पीछे खींचा गया।

इसे भी पढ़े   रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम कुछ देर में होगी शुरू,शॉर्ट फिल्म के जरिए दिखाई जा रही कारोबारी उड़ान


परिजनों के अनुसार, अजीत के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Palash Bansal ने बताया कि घायल युवती सदमे में है और बयान देने की स्थिति में नहीं है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *