इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती

शादी की जानकारी मिलने पर प्रेमिका ने प्रेमी का किया विरोध

सीतापुर (जनवार्ता) । रेउसा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद प्रेम-प्रसंग का मामला सोमवार को उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब मुंबई निवासी युवती अपने प्रेमी की तलाश में रेउसा पहुंच गई। प्रेमी की शादी की जानकारी मिलने पर दोनों के बीच सड़क पर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, मुंबई निवासी शगुफ्ता की इंस्टाग्राम के माध्यम से रेउसा कस्बा निवासी तालिब से दोस्ती हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए और दोनों कुछ समय तक लखनऊ में भी साथ रहे। आरोप है कि बाद में तालिब किसी बहाने युवती को छोड़कर अपने घर लौट आया और उससे संपर्क कम कर दिया।

इसी बीच युवती को तालिब की शादी होने की जानकारी मिली। इसके बाद वह रेउसा पहुंची और सड़क पर ही उसका विरोध किया। दोनों के बीच कहासुनी होने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर रेउसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   गाजीपुर : चार पत्नियां लौटीं ससुराल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *