संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

वाराणसी( जनवार्ता)। फूलपुर थाना क्षेत्र के बहुतरा नंदलालपुर गांव में सोमवार सुबह एक 20 वर्षीय युवती का शव घर की छत पर बने टीनशेड में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान खुशी (20) पुत्री राजकुमार के रूप में हुई है। वह तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटी थी। उसके पिता मुंबई में ऑटो चालक हैं और सोमवार सुबह मुंबई लौटने वाले थे।

परिजनों ने बताया कि रविवार रात परिवार के सभी सदस्यों ने साथ में भोजन किया था। सोमवार सुबह खुशी अपने कमरे में नहीं मिली। काफी तलाश के बाद उसका शव घर की छत पर बने टीनशेड में दुपट्टे के सहारे लटका मिला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही फूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   वरुणा नदी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *