चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ गैंगरेप

चित्रकूट में NEET छात्रा के साथ गैंगरेप

बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर तीन युवकों ने किया बलात्कार

चित्रकूट  (जनवार्ता)। तीन युवकों ने देवांगना घाटी जंगल में NEET की तैयारी कर रही बीस वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप किया। आरोपीयों ने छात्रा के सत्रह वर्षीय बॉयफ्रेंड को बेल्ट से पीटकर उसके हाथ पैर बांध दिए और खुद को वनकर्मी बताकर दोनों को धमकाया। यह घटना बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हुई।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार छात्रा मध्य प्रदेश के सतना जिले की रहने वाली है। वह राजस्थान के कोटा में NEET की तैयारी कर रही थी और चित्रकूट घूमने आई हुई थी। उसका बॉयफ्रेंड चित्रकूट का ही निवासी है और बारहवीं कक्षा में पढ़ता है। दोनों दोपहर करीब एक बजे बाइक से देवांगना घाटी पहुंचे थे। पहाड़ी पर बैठकर रील बना रहे थे तभी तीन युवक बाइक पर वहां पहुंच गए।

आरोपियों ने खुद को वनकर्मी बताया और दोनों से पूछताछ शुरू कर दी। छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब बॉयफ्रेंड ने विरोध किया तो आरोपीयों ने उसे बेल्ट से पीटा और गमछे से हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद तीनों ने छात्रा को झाड़ियों में घसीट लिया और बारी बारी से उसके साथ दरिंदगी की। छात्रा चीख चीखकर रहम की भीख मांग रही थी लेकिन आरोपी नहीं माने।

बॉयफ्रेंड ने किसी तरह अपने हाथ खोलकर छात्रा की मदद की। तब तक आरोपी भाग चुके थे। बॉयफ्रेंड ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस शाम साढ़े चार बजे मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर लगे सीसीटीवी में तीनों आरोपियों को बाइक से भागते हुए कैद किया है। फुटेज की गुणवत्ता खराब होने के कारण इसे एआई से साफ किया गया है। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और दो टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हुई हैं।

इसे भी पढ़े   कोडीनयुक्त कफ सीरप तस्करी मामले में सरगना के पिता की 59 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त

थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया कि छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। नाबालिग बॉयफ्रेंड का भी मेडिकल कराया जाएगा। एसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि छात्रा के बयान के आधार पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया गया है। हम सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेंगे।

यह घटना जिला मुख्यालय से मात्र बारह किलोमीटर दूर जंगल में हुई है जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *