आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा,दो बसों की आमने-सामने से टक्कर,30 लोग घायल

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा,दो बसों की आमने-सामने से टक्कर,30 लोग घायल

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में आज सुबह करीब एक भीषण सड़क हादसा हो गया जब दो बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, इस हादसे में 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये हादसा आज 3 जून को सुबह करीब दस बजे मुबारकपुर क्षेत्र के पास बनी चौकी के पास हुआ,जिसके बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव टीम मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

rajeshswari

खबर के मुताबिक आज सुबह यूपी रोडवेज की जौनपुर डिपो की बस आजमगढ़ से गोरखपुर की ओर जा रही थी,वहीं दूसरी तरफ एक प्राइवेट बस जीयनपुर की तरफ से आजमगढ़ की ओर आ रही थी। इस बीच मुबारकपुर चौक के पास दोनों बसों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। जिसके बाद वहां पर चीख पुकार मच गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिसके बाद किसी ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी।

घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया
दुर्घटना की खबर मिलते ही पुलिस और राहत बचाव टीम मौके पर पहुंच गई और राहत काम शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से निकाला और तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए हैं। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक गंभीर रूप से घायलों को वाराणसी के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की खबर मिलते ही जिला अधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य भी अस्पताल पहुंच गए और हालात का जायजा लिया।

इसे भी पढ़े   43 लाख आवास उपलब्ध कराना बाबा साहब के सपनों को साकार करना हैःयोगी

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा,आज सुबह करीब दस बजे थाना जीयनपुर क्षेत्र के बनकट के करीब दो बसों की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें करीब 30 लोग घायल हो गए हैं,कुछ लोगों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *