शक में पति ने पत्नी का गला रेता, मौके पर मौत

शक में पति ने पत्नी का गला रेता, मौके पर मौत

करीब 12 साल पहले चाचा-भतीजी के रिश्ते से शुरू हुआ था दोनों का संबंध

हरदोई। इस्लामनगर टिलिया में बुधवार तड़के एक महिला की उसके पति ने चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतका की पहचान नगमा (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति परवेज को पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। वारदात के बाद आरोपी ने अपनी बहन को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

rajeshswari

पुलिस के मुताबिक नगमा और परवेज मूल रूप से वैटगंज के रहने वाले थे। करीब 12 वर्ष पहले दोनों के बीच चाचा-भतीजी का रिश्ता था, लेकिन बाद में दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया और उन्होंने निकाह कर लिया। दंपती की कोई संतान नहीं थी। पारिवारिक विवाद और संपत्ति से जुड़े मामले में पुराना मकान बेचने के बाद दोनों करीब डेढ़ माह से टिलिया में महताब के मकान में किराये पर रह रहे थे। परवेज कार चलाता था।

बताया गया कि बुधवार तड़के नगमा कमरे में तख्त पर लेटी हुई थी। इसी दौरान परवेज ने कथित तौर पर चाकू से उसका गला काट दिया। गंभीर चोट के कारण नगमा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय परवेज की छोटी बहन जुबीना अपने पति गुलफाम के साथ पड़ोस के कमरे में सो रही थी। कमरे का दरवाजा बंद होने और पंखा चलने के कारण उन्हें घटना की जानकारी तत्काल नहीं हो सकी।

करीब तीन बजे परवेज ने अपनी बहन जुबीना को फोन कर बताया कि उसने नगमा का गला काट दिया है। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

इसे भी पढ़े   मुकुंदपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से मकान ढहा, कई लोग मलबे में दबे; छह घायल निकाले गए

सिटी कोतवाल संजय त्यागी के अनुसार आरोपी पुलिस हिरासत में है। प्रारंभिक जांच में पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक सामने आया है। हत्या की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *