हंडिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

हंडिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

व्यक्तिगत रंजिश में वारदात का दावा

प्रयागराज (जनवार्ता)। हंडिया थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं पूर्व प्रधान पवन यादव की गोली मारकर हत्या के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा करने का दावा किया। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों लल्ला यादव, बृजेश यादव और निहाल अली को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और दो तमंचे बरामद किए गए हैं।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपी एक ही बाइक से वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। निहाल अली बाइक चला रहा था, बृजेश यादव बीच में और लल्ला यादव पीछे बैठा था। पुलिस का दावा है कि लल्ला यादव ने पवन यादव पर फायरिंग की थी। वारदात के बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो गए थे।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में लल्ला यादव ने पवन यादव से व्यक्तिगत दुश्मनी होने की बात बताई है। पुलिस का कहना है कि हत्या में इस्तेमाल किए गए दो तमंचे और कारतूस करीब 20 हजार रुपये में खरीदे गए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर असलहे और बाइक बरामद कर ली है।

गौरतलब है कि मंगलवार शाम हंडिया थाना क्षेत्र में पवन यादव को बाइक सवार तीन हमलावरों ने गोली मार दी थी। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की थी।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्याकांड में सामने आए अन्य तथ्यों और घटना की पूरी पृष्ठभूमि की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े   चौबेपुर में दिनदहाड़े मोबाइल छीनने की  वारदात, दो बाइक सवारों ने युवक को निशाना बनाया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *