ट्रैक्टर से कुचलकर कृष्ण शुक्ल की हत्या

ट्रैक्टर से कुचलकर कृष्ण शुक्ल की हत्या

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र चौधी गांव में एक व्यक्ति को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है गांव के कृष्ण कुमार शुक्ला 32 वर्ष पुत्र प्रभाकर शुक्ला को कल गुरुवार के दिन बगल मणिकापुर के रहने वाले एक यादव वर्ग के व्यक्ति ने अपने घर इसलिए बुलाया की उसका पंपिंग सेट खराब है उसे ठीक कर दे कुछ देर बाद बुलाने वाले व्यक्ति ने कृष्ण कुमार के भाई को फोन करके बुलाया और कहां उसकी हालत बड़ी खराब है भाई जब पहुंचा तो देखा कि उसका अचेतावस्था पढ़ा हुआ है। उसे उठाकर कस्बे के एक निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग उसे उठाकर घर ले आए और जब देखा तो उसके शरीर पर ट्रैक्टर के पहिए का पूरा निशान पड़ा हुआ था। परिजनों ने पर फोन कर पुलिस को बुलाया कुछ ही देर बाद प्रभारी निरीक्षक मड़ियाहूं कोतवाली फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले बगल के गांव रहने वाले एक यादव गाली गलौज हुआ था उसी रंजिश में उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़कर उनके भाई की हत्या की गई है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   तमन्ना भाटिया पर लटकी ED की तलवार, महादेव बेटिंग ऐप मामले में गुवाहाटी में पूछताछ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *