महिला से छेड़खानी के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ लेडीज टेलर

महिला से छेड़खानी के आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस की गोली से घायल हुआ लेडीज टेलर

मुरादाबाद,  (जनवार्ता)। मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से छेड़खानी करने के आरोपी 45 वर्षीय नौशाद को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार देर रात मुगलपुरा थाना क्षेत्र स्थित जामा मस्जिद के पास हुई।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, आरोपी नौशाद पेशे से लेडीज टेलर है और कटघर मोहल्ले का निवासी है। उस पर 29 अप्रैल को एक महिला के साथ सुनसान गली में अश्लील हरकत और छेड़खानी करने का आरोप है। विरोध होने पर वह मौके से फरार हो गया था।


घटना का CCTV फुटेज गुरुवार को सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसकी तलाश में पांच टीमें लगा दी गईं। जांच में यह भी सामने आया कि नौशाद पहले भी कई महिलाओं के साथ अभद्रता कर चुका है, हालांकि उसके खिलाफ पहले कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।


एसपी सिटी रण विजय सिंह ने बताया कि पुलिस को गुरुवार रात सूचना मिली थी कि आरोपी रामगंगा नदी किनारे जामा मस्जिद के पास छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उसे सरेंडर करने के लिए कहा। आरोप है कि इस दौरान नौशाद ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए हैं। वहीं, छेड़खानी की शिकार महिला को भी ट्रेस कर लिया गया है। उसकी तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   क्रिकेटर आकाशदीप ने काशी विश्वनाथ और बाबा काल भैरव मंदिर में टेका मत्था
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *