मां ने किया दूसरा निकाह,बेटे ने सौतेले पिता का कत्ल कर दिया

मां ने किया दूसरा निकाह,बेटे ने सौतेले पिता का कत्ल कर दिया

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक बेटे ने पिता का कत्ल कर दिया। हत्या के पीछे की वजह मामूली झगड़ा बताया जा रहा है। मृतक पिता ताजगंज स्थित ताज नगरी फेज एक में स्कूल का चौकीदार था। उसके सिर पर ईंट मार कर हत्या की गई। वारदात को अंजाम देने के बाद सौतेला बेटा फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है।

rajeshswari

दूसरा निकाह किया था
पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम आरिफ था। वह मूल रूप से नाई की मंडी के रहने वाला था और 20 साल से ताज नगरी फेज एक में रह रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडे ने बताया कि आरिफ ने एक महिला से दूसरा निकाह किया था। इसके बाद उन्हीं के साथ रह रहने लगा था। उनका एक बेटा इमरान भी है।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि आरिफ एक कान्वेंट स्कूल में चौकीदारी का कार्य करते थे। बृहस्पतिवार रात को भी ड्यूटी पर थे। तभी बेटा इमरान आया पिता-पुत्र में किसी बात पर झगड़ा हुआ। इस दौरान बेटे ने पिता के सिर में ईंट से प्रहार करके हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी इमरान की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़े   अफवाह से मचा हड़कंप : अवध में पेट्रोल पंपों पर भगदड़, कई जगह ‘तेल खत्म’ के बोर्ड लगे
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *