पिता की याद में भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा

पिता की याद में भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा

मुंबई (जनवार्ता)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने दिवंगत पिता डॉ. अशोक चोपड़ा की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट साझा किया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में पिता-पुत्री के कई यादगार पल दिखाई दे रहे हैं।

rajeshswari


प्रियंका ने लिखा, “डैड, मैं आपको बहुत मिस करती हूं। आप आज भी मेरी हर सोच, हर फैसले और जिंदगी के हर पल में मेरे साथ हैं।” साझा तस्वीरों में उनके बचपन की यादें, पिता के साथ बिताए खास पल और परिवार की झलक देखने को मिलती है। एक तस्वीर में उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी नजर आ रहे हैं, जबकि अंतिम फोटो में डॉ. अशोक चोपड़ा भारतीय सेना की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं।


प्रियंका की इस पोस्ट को प्रशंसकों ने भावुक बताते हुए डॉ. अशोक चोपड़ा को श्रद्धांजलि अर्पित की। अभिनेत्री इन दिनों अपने आगामी फिल्मी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : रिवा घाट के पास गंगा में दो नावों की भीषण टक्कर, एक नाव डूबी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *