कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता: एचडीएफसी क्लब ने जय मातादी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता: एचडीएफसी क्लब ने जय मातादी को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

वाराणसी (जनवार्ता)। अर्दली बाजार स्थित एलटी कॉलेज मैदान में बुधवार को स्व. नबी अहमद कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग चरण का रोमांचक मुकाबला खेला गया। सेमीफाइनल में जगह बनाने की जंग में एचडीएफसी क्रिकेट क्लब ने जय मातादी स्पोर्टिंग क्लब को पराजित कर अंतिम चार में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से आठ टीमें नॉकआउट दौर पार कर लीग चरण में पहुंची हैं। लीग मुकाबलों के लिए टीमों को दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। बुधवार का मुकाबला एचडीएफसी क्रिकेट क्लब और जय मातादी स्पोर्टिंग क्लब के बीच खेला गया, जिसमें जीतने वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिलना था।

rajeshswari


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एचडीएफसी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 10 ओवर में 95 रन बनाए। टीम की ओर से राकेश ने सर्वाधिक 34 रनों की उपयोगी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय मातादी स्पोर्टिंग क्लब की टीम निर्धारित ओवरों में 56 रन ही बना सकी। एचडीएफसी की ओर से अभिषेक ने प्रभावी गेंदबाजी कर विपक्षी बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।


शानदार बल्लेबाजी और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले राकेश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड मनीष टंडन तथा टीम कप्तान एवं पूर्व विज्जी ट्रॉफी खिलाड़ी अब्दुल कादिर भी मौजूद रहे। विशाल सिंह ने विकेट के पीछे बेहतरीन कीपिंग का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट के आयोजक स्व. नबी अहमद स्पोर्टिंग क्लब के सचिव नफीस अहमद (पटेल) ने बताया कि एचडीएफसी क्रिकेट क्लब समेत चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 14 जून को एलटी कॉलेज मैदान में खेला जाएगा।
मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी मोहम्मद हेसामुद्दीन और अवलम्ब ने निभाई, जबकि स्कोरिंग जीशान ने की। आयोजन समिति में डेविड, फैज, सुनील कश्यप उर्फ टोनी, मनोज, जित्तू, अमरजीत, दानिश और फरहान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़े   बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण,उमस और गर्मी से चार बच्चे हुए बेहोश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *