नई दिल्ली : विवेक विहार में एसी ब्लास्ट से 9 की मौत

नई दिल्ली : विवेक विहार में एसी ब्लास्ट से 9 की मौत

नई दिल्ली (जनवार्ता)। राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने की शुरुआती वजह एयर कंडीशनर (एसी) में ब्लास्ट बताई जा रही है। हादसे के समय अधिकांश लोग सो रहे थे, जिससे उन्हें संभलने का मौका नहीं मिल सका। आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत और बचाव कार्य में स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

प्रशासन के अनुसार, मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। वहीं, घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी की भी जांच की जा रही है।

सरकार की ओर से घायलों के समुचित इलाज और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। इलाके में इस घटना के बाद शोक और दहशत का माहौल है।

इसे भी पढ़े   मंगल ग्रह पर जीवन के संकेत मिले! नासा की खोज ने खोल दिए नए रास्ते
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *