गंगा में डूबने से चार युवक-युवतियों की मौत, घाट पर मचा कोहराम

गंगा में डूबने से चार युवक-युवतियों की मौत, घाट पर मचा कोहराम

बलिया (जनवार्ता)। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित शिवरामपुर घाट पर रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान चार युवक-युवतियों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी और परिजनों में कोहराम मच गया।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे चारों युवक-युवतियां गंगा स्नान के लिए शिवरामपुर घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया। काफी प्रयास के बाद चारों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मृतकों की पहचान हर्षिता चौहान (17 वर्ष), नंदिता चौहान (12 वर्ष) निवासी गढ़ रामपुर भोज थाना गड़वार, अरुण चौहान (20 वर्ष) निवासी कल्याणीपुर थाना फेफना तथा अर्जुन चौहान (19 वर्ष) निवासी खिलाड़ी महेशपुर जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है, जो अपने मामा के घर कल्याणीपुर में रह रहा था।

घटना की सूचना पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद घाट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है तथा स्थिति सामान्य बनी हुई है।

इसे भी पढ़े   बैंक मैनेजर का कत्ल पत्नी का ये थे प्लान...
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *