मोदी सरकार की आज बड़ी बैठकपश्चिम एशिया संकट और कैबिनेट विस्तार पर मंथन संभव

मोदी सरकार की आज बड़ी बैठकपश्चिम एशिया संकट और कैबिनेट विस्तार पर मंथन संभव

नई दिल्ली (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम मंत्रिपरिषद की अहम बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सूत्रों के मुताबिक सभी केंद्रीय मंत्रियों को दिल्ली में रहने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे बैठक को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

rajeshswari


शाम चार बजे ‘सेवा तीर्थ’ में होने वाली इस बैठक में पश्चिम एशिया में जारी तनाव, तेल संकट की आशंकाओं और उसके भारत पर पड़ने वाले असर पर चर्चा हो सकती है। हाल के दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सरकार विभिन्न मंत्रालयों की तैयारियों की समीक्षा कर सकती है।


सूत्रों के अनुसार ऊर्जा, कृषि, उर्वरक, विमानन, जहाजरानी और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा। आम लोगों पर आर्थिक असर कम करने के उपायों पर भी विचार होने की संभावना है।


बैठक को संभावित कैबिनेट विस्तार से भी जोड़कर देखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में जून के दूसरे सप्ताह में मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावना जताई गई है। हालांकि भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के साथ मंत्रालयों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं। पश्चिम एशिया संकट के बाद गठित हाई पावर ग्रुप, जिसकी अगुवाई रक्षा मंत्री Rajnath Singh कर रहे हैं, उसकी रिपोर्ट पर भी चर्चा संभव मानी जा रही है।

इसे भी पढ़े   पितृ दोष से छुटकारा पाने के लिए पौष अमावस्या पर करें ये काम,शुभ मुहूर्त
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *