पंजाब से मोदी सरकार के अंत की शुरुआत होगी: केजरीवाल

पंजाब से मोदी सरकार के अंत की शुरुआत होगी: केजरीवाल

नई दिल्ली (जनवार्ता)। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक Arvind Kejriwal ने भाजपा पर चुनावों में हेरफेर कर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में चुनाव निष्पक्ष तरीके से नहीं हुए और भाजपा केंद्रीय एजेंसियों के सहारे विपक्षी दलों को निशाना बना रही है।
केजरीवाल ने कहा, “पश्चिम बंगाल में जो हुआ, वह चुनाव नहीं था। बिहार, महाराष्ट्र और यहां तक कि मेरे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में भी इसी तरह की स्थिति देखने को मिली।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए ईडी, सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करती है, विधायकों की खरीद-फरोख्त कर सरकारें गिराने की कोशिश करती है और विपक्षी नेताओं को जेल भेजती है।
उन्होंने दावा किया कि 2027 में होने वाला पंजाब विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री Narendra Modi के लिए आखिरी चुनाव साबित होगा। केजरीवाल ने कहा, “पंजाब में भाजपा के अश्वमेध घोड़े को रोक दिया जाएगा। पंजाब चुनाव के बाद मोदी सरकार के अंत की शुरुआत होगी।”
AAP प्रमुख ने कहा कि पंजाब में उनकी सरकार के पक्ष में सत्ता समर्थक माहौल है और गांव-गांव में लोग सरकार के कामों की सराहना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आमतौर पर सरकारों के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर बनती है, लेकिन पंजाब में स्थिति अलग है।
हाल में AAP छोड़ भाजपा में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि ये सीटें पंजाब की जनता की थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पंजाब की राजनीतिक ताकत को कमजोर करने का प्रयास किया है।
इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने भी पार्टी विधायकों को संबोधित किया। इससे पहले मान ने राष्ट्रपति Droupadi Murmu से मुलाकात कर AAP छोड़ भाजपा में शामिल हुए छह राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता समाप्त करने की मांग की।
वहीं भाजपा नेताओं ने भरोसा जताया है कि पार्टी 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल जैसी सफलता दोहराएगी।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   सबसे सस्ता 3D डिस्प्ले वाला Smartphone!दिखने में बिल्कुल iPhone 15 Pro Max जैसा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *