सीएम योगी ने काशी में बाबा दरबार में टेका मत्था, मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर दिया आशीर्वाद

सीएम योगी ने काशी में बाबा दरबार में टेका मत्था, मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर दिया आशीर्वाद

वाराणसी (जनवार्ता)। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath बुधवार सुबह वाराणसी पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने बड़ा लालपुर स्थित उदय प्रताप कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजीव कृष्ण के आवास पर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में भाग लिया और परिवार को शुभाशीष दिया।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। चांदमारी स्थित नटिनिया दाई मंदिर के समीप कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर संक्षिप्त संवाद भी किया।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने Shri Kashi Vishwanath Temple में बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद उन्होंने Kaal Bhairav Temple पहुंचकर पूजा-अर्चना की। धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन से प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने लोगों से संवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   आर.एस. शिव मूर्ति पब्लिक स्कूल रोहनियां में मिशन शक्ति के पांचवें चरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *