अखरी-भिखारीपुर मार्ग पर जानलेवा गड्ढे, हादसों का बढ़ा खतरा

अखरी-भिखारीपुर मार्ग पर जानलेवा गड्ढे, हादसों का बढ़ा खतरा

वाराणसी  (जनवार्ता)। नेशनल हाईवे-19 से शहर को जोड़ने वाले व्यस्त अखरी-भिखारीपुर मार्ग की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। लगातार बारिश के कारण अखरी से चितईपुर तक सड़क पर जलभराव और बड़े-बड़े गड्ढों से आए दिन बाइक सवार और ऑटो चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं।

rajeshswari


गुरुवार को चितईपुर स्थित क्षीर सागर के पास से अंजलि विश्वकर्मा नगर मोड़ तक कई बाइक सवार गड्ढों में गिर पड़े, जबकि दो ऑटो भी पलट गए। हालांकि सभी को मामूली चोटें आईं। बारिश के पानी से गड्ढे दिखाई नहीं देने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।


यह मार्ग सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज और बिहार से आने वाले वाहनों के लिए शहर का प्रमुख प्रवेश मार्ग है। सड़क किनारे अस्पताल, स्कूल, बैंक, पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट, शोरूम और मैरिज लॉन होने के कारण यहां दिनभर भारी यातायात रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से हर बारिश में सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। साथ ही कई स्थानों पर पाइपलाइन कार्य के बाद सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे, निर्माण सामग्री और अतिक्रमण भी हादसों की वजह बन रहे हैं।

इसे भी पढ़े   वाराणसी डीएम को मंडलायुक्त वाराणसी बनाया गया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *