काशी विश्वनाथ धाम में अवैध ओला-रैपिडो पर कार्रवाई, 14 बाइक सीज

काशी विश्वनाथ धाम में अवैध ओला-रैपिडो पर कार्रवाई, 14 बाइक सीज

वाराणसी (जनवार्ता)। श्री काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं से अवैध रूप से ओला-रैपिडो की सवारी संचालित करने वाले बाइकर्स के खिलाफ थाना चौक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 14 दोपहिया वाहनों को सीज किया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, उक्त बाइकर्स दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अवैध रूप से सवारी बुक कर रहे थे। इससे मंदिर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ सुरक्षा संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो रही थीं। सीज किए गए वाहनों में सात स्प्लेंडर, साइन और सीटी-100 जैसी मोटरसाइकिलें तथा सात स्कूटी/एक्टिवा शामिल हैं।

कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक थाना चौक विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में चौकी प्रभारी काशी विश्वनाथ मंदिर पुष्कर दुबे और ब्रह्मनाल चौकी प्रभारी हिमांशु मिश्रा की टीम ने की।

इसे भी पढ़े   राजस्थान से आए पत्रकारों ने एनएचएआई कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का किया अवलोकन, ‘जूट वाली दीदी’ अंजली सिंह की सफलता की कहानी भी जानी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *