पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जनता पर महंगाई की मार

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जनता पर महंगाई की मार

नई दिल्ली,  (जनवार्ता)। पश्चिम एशिया में जारी तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए।
दिल्ली में पेट्रोल ₹3.14 और डीजल ₹3.11 प्रति लीटर महंगा हो गया है। नई कीमतों के बाद राजधानी में पेट्रोल ₹97.77 और डीजल ₹90.67 प्रति लीटर पहुंच गया है।
तेल कंपनियों का कहना है कि लंबे समय से कीमतें स्थिर रखने के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा था। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri ने भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को बड़े घाटे की बात कही है।
पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक भारतीय बास्केट में कच्चे तेल की औसत कीमत पिछले तीन महीनों से 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने तक ईंधन कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   प्रतापगढ़ : कार सवार दबंगों ने रजिस्ट्री दफ्तर के सामने सगे भाइयों को मारी गोली मा; जांच जारी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *