प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, भारत करेगा जीर्णोद्धार में सहयोग

प्रम्बानन मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, भारत करेगा जीर्णोद्धार में सहयोग

जकार्ता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इंडोनेशिया दौरे के दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के साथ यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रम्बानन मंदिर का दौरा किया। दोनों नेताओं ने मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की शुरुआत की। इसे भारत और इंडोनेशिया के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
मंदिर के संरक्षण और पुनर्स्थापन का कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) इंडोनेशिया के संस्कृति मंत्रालय और इंडोनेशियन हेरिटेज संस्थान के सहयोग से करेगा। इस परियोजना पर सहमति वर्ष 2025 में राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की भारत यात्रा के दौरान बनी थी।

rajeshswari


करीब एक हजार वर्ष पुराने प्रम्बानन मंदिर का निर्माण 9वीं शताब्दी में हुआ था। यह इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है और भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर परिसर में भगवान विष्णु और ब्रह्मा के मंदिर भी हैं। यहां की दीवारों पर उकेरी गई रामायण की शिल्पकृतियां इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को दर्शाती हैं।

इसे भी पढ़े   मिर्जापुर : अस्पताल चौकी में घुसकर पुलिसवालों की बेरहमी से पिटाई, वर्दी फाड़ी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *