पुलिस के सामने कुल्हाड़ी से हमला, युवक गंभीर

पुलिस के सामने कुल्हाड़ी से हमला, युवक गंभीर

बिलासपुर (जनवार्ता)। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

rajeshswari


पुलिस के अनुसार, वारदात कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी पुल के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक पुलिस की निगरानी में पेशी के लिए जा रहा था, तभी कार सवार हमलावरों ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोगों ने घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।


घायल की पहचान लुधियाना निवासी सन्नी गिल के रूप में हुई है। उस पर वर्ष 2024 में बिलासपुर कोर्ट परिसर के निकट हुए गोलीकांड में आरोपी होने का मामला दर्ज बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में हमले के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और मामले की जांच जारी है।

इसे भी पढ़े   भारत बनाम वेस्टइंडीज : पहला टेस्ट, पहला दिन — स्टंप्स तक भारत ने बनाए 121 रन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *