गन्दगी फैलाने वालों को रेलवे ने हटाया

गन्दगी फैलाने वालों को रेलवे ने हटाया

वाराणसी(जनवार्ता)। बनारस रेलवे स्टेशन के समीप मंडुवाडीह सब्जी मंडी के पास रेलवे लाइन के किनारे रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण कर गन्दगी फैलाने वाले दुकानदारों को रेलवे ने सोमवार को खदेड़ दिया।
जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग के आईओडब्ल्यू विभाग के अधिकारी बीके सिंह के नेतृत्व में सोमवार की शाम को दलबल के साथ सोमवार को मंडुवाडीह सब्जी मंडी पहुचा जहां बड़ी संख्या में मीट व मछली की दुकानें लगती हैं जिसके कारण सब्जी मंडी में गंदगी फैलती है, दुकानदारों को गन्दगी फैलाने का आरोप लगाते हुए हटा दिया गया।
सोमवार को शाम को आरपीएफ इंस्पेक्टर परमेश्वर के साथ पहुचे आईओडब्ल्यू बीके सिंह ने दल बल के साथ दुकानों को हटाते हुए दुकानदारों को खदेड़ दिया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   पुलिस आयुक्त ने प्रशिक्षु आरक्षियों को दिया साइबर अपराध पर  व्याख्यान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *