पोस्टमार्टम में नहीं हुई रेप की पुष्टि! पुलिस को FSL रिपोर्ट का इंतजार

पोस्टमार्टम में नहीं हुई रेप की पुष्टि! पुलिस को FSL रिपोर्ट का इंतजार

नई दिल्ली। कंझावला मर्डर केस में युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर सूत्रों की तरफ से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है और न ही प्राइवेट पार्ट पर कोई चोट के निशान मिले हैं। हालांकि,रिपोर्ट अभी पुलिस को सौंपी नहीं गई है। अभी एफएसएल (FSL) रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

rajeshswari

बीते दिन (02 जनवरी) मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पोस्टमार्टम हुआ था। मेडिकल बोर्ड के जरिए ही पोस्टमार्टम किया गया था। दरअसल युवती के परिवार वालों ने आरोप लगाया था कि उसके साथ हादसे से पहले रेप किया गया है। इसके बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया गया था या नहीं इसकी जांच करने की मांग की थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा खुलासा
फिलहाल जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है वो शुरुआती रिपोर्ट है. हालांकि, पूरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट थोड़ी ही देर में दिल्ली पुलिस को सौंपी जाएगी। युवती के जींस और स्वाब को सुरक्षित रखा गया है क्योंकि अब से थोड़ी ही देर में युवती का अंतिम संस्कार होना है। दिल्ली पुलिस लगातार मामले के तारों को जोड़ रही है। रिपोर्ट सामने आने के बाद पुलिस को मामले की तह तक जाने में मदद मिलेगी।

गृह मंत्रालय पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा गृह मंत्रालय पहुंचे हैं, जहां वह केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला से मुलाकात करेंगे। इससे पहले गृह मंत्रालय ने कंझावला केस में दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी थी।

इसे भी पढ़े   एडवांस बुकिंग में योद्धा की बत्ती गुल,इधर बुधवार को आर्टिकल 370 और लापता लेडीज भी हुई बेबस
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *