मुहर्रम पर बिहार में बवाल, पुलिस पर हमला; समस्तीपुर में युवक की हत्या

मुहर्रम पर बिहार में बवाल, पुलिस पर हमला; समस्तीपुर में युवक की हत्या

समस्तीपुर  (जनवार्ता)। बिहार में मुहर्रम के दौरान समस्तीपुर और कैमूर समेत कई जिलों में हिंसा और उपद्रव की घटनाएं सामने आईं। समस्तीपुर के मथुरापुर थाना क्षेत्र में ताजिया मिलान के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद के बाद पथराव और मारपीट हुई, जबकि रामनगर सारी मोहल्ले में पुलिस पर लाठी-डंडों से हुए हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर हालात पर नियंत्रण का दावा किया है।

rajeshswari


मथुरापुर के नागरबस्ती स्थित बूढ़ी गंडक नदी तट पर 22 अखाड़ों के ताजिया मिलान के दौरान कथित रूप से एक घर पर हमला होने के बाद तनाव फैल गया। पुलिस और अखाड़ा समितियों के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य कर कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया।


इसी बीच रामनगर सारी मोहल्ले में पुलिस कार्रवाई से नाराज कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्रशासन ने वीडियो फुटेज और सीसीटीवी के आधार पर उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कही है।


वहीं, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर भुट्टा चौक पर मुहर्रम जुलूस के दौरान हुए विवाद में 22 वर्षीय मो. जब्बार अंसारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपी की तलाश जारी है।
उधर कैमूर के मोहनियां स्थित ईश्वरगंज में ताजिया जुलूस के दौरान आतिशबाजी की चपेट में आने से कुंदन कुमार और मुस्कान घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   तीन साल से फरार 25 हजार का इनामिया बलात्कारी गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *