बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार अध्यापिका को रौंदा,मौत

बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार अध्यापिका को रौंदा,मौत

चौबेपुर(जनवार्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र में सारनाथ- मुनारी मार्ग पर सरैंयां नम्बर दो के सामने रफ्तार से जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने स्कूल जा रही स्कूटी सवार अध्यापिका को रौंद दिया जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार सारनाथ थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर छांहीं निवासिनी अंजली पाण्डेय 24 वर्ष पत्नी शिवम् पाण्डेय चौबेपुर थाना क्षेत्र के मगरहुआ स्थित एम एल पब्लिक स्कूल में अध्यापिका थी। सोमवार को प्रातः काल अपनी स्कूटी संख्या यूपी 65 एबी 9394 से स्कूल जा रही थी। जैसें सरैंयां नम्बर दो के पास स्थित कोआपरेटिव के सामने पहुंची कि सारनाथ की ओर से तेज रफ्तार से जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।और सारनाथ मुनारी मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। कुछ देर बाद प्रभारी निरीक्षक थाना चौबेपुर विद्या शंकर शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और परिजनों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया ।मृतका के ससुर भृगुनाथ पाण्डेय ने पुलिस को लिखित तहरीर दी इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा किया और बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया। मौके पर नायब तहसीलदार सुरेखा वर्मा भी उपस्थित रही। मृतक अध्यापिका के पास आयूष पाण्डेय नामक पांच वर्ष का एक पुत्र हैं। पति खेती के साथ नीजी वाहन चालक हैं।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   दिनेश ने तोड़ा Dhoni का रिकॉर्ड,T20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *