आकाशीय बिजली के चपेट में आने से अधेड़ की मौत

आकाशीय बिजली के चपेट में आने से अधेड़ की मौत

सोनभद्र। हाथीनाला थाना क्षेत्र के डालापीपर गांव में आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। रविवार की शाम जंगल मे पति पत्नी जलावनी लकड़ी लेने गए हुए थे। उसी वक्त आकाशीय बिजली गिरने से जगरनाथ 50 पुत्र बंधन निवासी डालापीपर चपेट में आ गए। साथ में गई पत्नी ने देखते ही सन्न रह गई। कुछ देर बाद गांव के अन्य लोगों को आवाज देकर सूचना दी। घंटो बाद उक्त घटना की जानकारी पुलिस को मिली। देर शाम शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए दुद्धी भेज दिया।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   ईरान-अमेरिका सीजफायर: जंग थमी, भारत के लिए छोड़ गई चार बड़े रणनीतिक सबक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *