प्रयागराज कोर्ट में आज भी पेश नहीं हुईं एसडीएम ज्योति मौर्य,तलाक केस में टली सुनवाई

प्रयागराज कोर्ट में आज भी पेश नहीं हुईं एसडीएम ज्योति मौर्य,तलाक केस में टली सुनवाई

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके सफाई कर्मी पति आलोक कुमार मौर्या की तलाक वाली याचिका पर आज सुनवाई टल गई। जानकारी के अनुसार न्यायिक अधिकारी के ट्रेनिंग पर होने और वकीलों की हड़ताल के चलते मामले की सुनवाई टल गई है। बताया जा रहा है कि एसडीएम ज्योति मौर्य पारिवारिक कोर्ट प्रयागराज में पेश नहीं हुई, वहीं आलोक मौर्य भी आज कोर्ट में पेश नहीं हुए।

rajeshswari

फिलहाल अब इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 22 सितंबर को तय हुई है। कोर्ट में पेश नहीं होने को लेकर आलोक मौर्य और ज्योति मौर्य दोनों के वकीलों ने कोर्ट में गैरहाजिरी का माफीनामे की अर्जी दी है। एसडीएम ज्योति मौर्य की ओर से पति आलोक मौर्य से तलाक की अर्जी फैमिली कोर्ट में अर्जी दी गई है। वहीं अगली सुनवाई पर आलोक मौर्य के वकील ज्योति मौर्य की ओर से दाखिल याचिका का जवाब दाखिल करेंगे। पिछली सुनवाई पर जवाब दाखिल करने के लिए ज्योति मौर्य की ओर से दाखिल याचिका की कॉपी मांगी गई थी।

ज्योति मौर्य ने पति पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
बता दें कि ज्योति मौर्य के पीसीएस अफसर बनने के बाद उनके और उनके पति आलोक मौर्य के बीच संबंधों में दरार आ गई थी। आलोक ने ज्योति मौर्य पर होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से संबंध होने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही ज्योति मौर्य ने पति आलोक कुमार मौर्य और उनके परिवार के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था। वहीं दोनों के बीच विवाद का मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।

इसे भी पढ़े   बैंकों से लोन लेने वालों के ल‍िए खुशखबरी,बदल जाएगा पूरा स‍िस्‍टम;RBI गवर्नर का बड़ा ऐलान

2015 में एसडीएम बनी थी ज्योति मौर्य
फिलहाल लंबे समय से ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य के बीच विवाद का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। आलोक मौर्य और ज्योति मौर्य की वर्ष 2010 में शादी हुई थी। बाद में 2015 में यूपीपीएससी में एसडीएम के पद पर ज्योति मौर्य का चयन हो गया था। ज्योति मौर्य ने एसडीएम के पद पर 16वी रैंक हासिल की थी। ज्योति मौर्य इन दिनों बरेली में चीनी मिल में जीएम के पद पर तैनात हैं। जबकि पति आलोक कुमार मौर्य ग्राम पंचायत विभाग में प्रतापगढ़ जिले में चपरासी के पद पर कार्यरत हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *