सूर्यवंशी का शतक बेकार, हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया

सूर्यवंशी का शतक बेकार, हैदराबाद ने राजस्थान को 5 विकेट से हराया

जयपुर, (जनवार्ता)
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के तूफानी शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट से जीत दर्ज की। मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया।

rajeshswari


पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक अंदाज में खेलते हुए 37 गेंदों पर 103 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 12 छक्के और 5 चौके जड़े और महज 36 गेंदों में शतक पूरा किया। ध्रुव जुरेल ने 51 रन का अहम योगदान दिया, जबकि डोनोवन फरेरा ने 16 गेंदों पर 33 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने आक्रामक शुरुआत की और 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। ईशान किशन ने 74 रनों की तेज पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 57 रन बनाए। नीतीश कुमार रेड्डी ने 36 और हेनरिक क्लासन ने 29 रन का योगदान देकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर और ब्रजेश शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए, लेकिन वे टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।


हैदराबाद के गेंदबाजों में ईशान मलिंगा ने 2 विकेट लिए, जबकि पैट कमिंस, नीतीश रेड्डी, शाकिब हुसैन और प्रफुल्ल हिंगे को 1-1 सफलता मिली।
प्लेइंग इलेवन:
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, ब्रजेश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई।
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, शाकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।

इसे भी पढ़े   अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *