वाराणसी में सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के संचालन के लिए बनेगी विशेष समिति

वाराणसी में सिगरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के संचालन के लिए बनेगी विशेष समिति

वाराणसी (जनवार्ता)
डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के संचालन को अधिक सुव्यवस्थित और जनोपयोगी बनाने के लिए नगर निगम प्रशासन ने नई पहल शुरू की है। इसके तहत स्टेडियम के प्रबंधन और निगरानी के लिए एक विशेष समिति गठित की जाएगी।

rajeshswari


शनिवार शाम स्टेडियम परिसर में महापौर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में खेल विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शहर के लगभग 40 प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया।


बैठक का उद्देश्य स्टेडियम की सुविधाओं को समाज के सभी वर्गों तक पहुंचाने के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार करना था। इस दौरान उपस्थित लोगों से सुझाव भी लिए गए, जिनमें खेल सुविधाओं के बेहतर रख-रखाव और उनकी व्यापक पहुंच पर जोर दिया गया।


सर्वसम्मति से तय किया गया कि गठित की जाने वाली विशेष समिति में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रबुद्धजनों को भी शामिल किया जाएगा। समिति स्टेडियम के दैनिक संचालन, रख-रखाव और पारदर्शिता सुनिश्चित करने का कार्य करेगी।


महापौर अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि समिति के माध्यम से खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा और प्रबंधन को अधिक पेशेवर बनाया जाएगा। वहीं, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इसे शहर की महत्वपूर्ण धरोहर बताते हुए इसके बेहतर संचालन में जनसहभागिता को आवश्यक बताया।
नगर निगम का मानना है कि इस पहल से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्टेडियम का उपयोग अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा।

इसे भी पढ़े   बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता के सुरों के बीच जारी है 'अपनी ढपली-अपना राग'!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *