कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरे और पांचवें तल तक पहुंचीं लपटें; मां-बेटा झुलसे

कृष्णा अपार्टमेंट में भीषण आग, तीसरे और पांचवें तल तक पहुंचीं लपटें; मां-बेटा झुलसे

, तीन दमकल गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर कॉलोनी स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में शनिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से दो फ्लैटों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें अपार्टमेंट के तीसरे और पांचवें तल तक पहुंच गईं। घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से मां और बेटा झुलस गए।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार, अपार्टमेंट के तीसरे तल पर स्थित फ्लैट में रूबी सिंह (50) अपनी बेटी अर्पिता और दस वर्षीय बेटे रुद्र के साथ रहती हैं। शनिवार सुबह आग लगी उस समय परिवार के तीनों सदस्य कमरे में सो रहे थे। आग की लपटों की चपेट में आने से रूबी सिंह और उनका बेटा रुद्र हल्के झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

वहीं, अपार्टमेंट के पांचवें तल पर रोहित लोहिया का फ्लैट बंद था। आग वहां तक पहुंचने पर दमकल कर्मियों ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर आग बुझाई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल रहा।

इसे भी पढ़े   पुलिस को मिले 25 सेल्फ बैलेंसिंग स्कूटर,समय रहते पर्यटकों को मिलेगी सुरक्षा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *